बिहार

हत्या मामलों की समीक्षा को लेकर एसएसपी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना अवकाश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हत्या से संबंधित लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक अहम बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में पटना जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं संबंधित अनुसंधानकर्ता वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

बैठक का मुख्य उद्देश्य हत्या से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान अवकाश कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए अपराधियों को यथाशीघ्र न्याय के कठघरे तक पहुंचाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अनुसंधान में कोई लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: