बिहार

गंगा स्नान के दौरान डूब रहे व्यक्ति को SSB के जवानों ने बचाया

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मिर्चाई घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूब रहे एक व्यक्ति की जान सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने बचाई। व्यक्ति की पहचान राजीव रंजन के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के रहने वाले हैं।

Advertisements
Ad 1

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गंगा स्नान के दौरान राजीव रंजन का पैर नदी के तल में धंस गया, जिससे वह बाहर निकलने की कोशिश करते हुए असफल रहे। उनकी स्थिति बिगड़ती देख वहां मौजूद SSB के जवान तुरंत हरकत में आए और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भारी भीड़ ने जवानों के इस साहसिक कार्य की सराहना की।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: