बिहार

एम्स में अपातकालीन चिकित्सा को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण

फुलवारी शरीफ, अजीत। एम्स पटना के आपातकालीन चिकित्सा विभाग ने 15 से 17 सितंबर 2023 तक एएचए मान्यता प्राप्त बीएलएस और एसीएलएस प्रदाता पाठ्यक्रम का आयोजन किया. इस पाठ्यक्रम से अस्पताल में काम करने वाले सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को रोगी को बेहतर बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता और दिशानिर्देश आधारित प्रबंधन प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करने की उम्मीद है.

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. जी.के. पाल कार्यकारी निदेशक, एम्स पटना द्वारा किया गया . डॉ. सी.एम. सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रेम कुमार, डीन (अनुसंधान), डॉ. संजीव कुमार, सीटीवीएस विभाग के प्रमुख और डॉ. दिवेन्दु भूषण, आपातकालीन चिकित्सा विभाग के प्रमुख उपस्थित थे.

Advertisements
Ad 1

प्रशिक्षकों के पैनल में मैक्स हेल्थकेयर के संकाय सदस्य थे, जिनमें डॉ. वनिता मित्तल (पाठ्यक्रम निदेशक), गौरव (कार्यक्रम प्रबंधक), आईजीआईएमएस से प्रशिक्षक के रूप में डॉ. स्वाति और डॉ. आलोक, मेदांता अस्पताल से प्रशिक्षक के रूप में डॉ. किशोर शामिल थे. इस 3 दिवसीय मेगा इवेंट के दौरान 36 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया.आयोजन सचिव, संकाय एवं प्रशिक्षक डॉ. विशाल वैभव ने कहा कि एम्स पटना के आपातकालीन चिकित्सा विभाग के प्रत्येक स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करने के लिए निकट भविष्य में इस तरह के जीवन रक्षक कौशल का आयोजन बार-बार किया जाएगा.

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: