बिहार

सरस्वती पूजा में पंडाल भारी पड़ा हथियार का दिखावा, युवक गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) सरस्वती पूजा जैसे पवित्र अवसर पर हथियार का प्रदर्शन करना एक युवक को महंगा पड़ गया. फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के भूसौला दानापुर में पूजा पंडाल के पास कट्टा लहराते युवक का वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सरस्वती प्रतिमा स्थापित पंडाल के समीप गाने की धुन पर अपने साथियों के साथ हथियार लहरा रहा है. वायरल वीडियो के आधार पर फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने बीती रात छापामारी कर भूसौला दानापुर पोखर के पास से युवक को धर दबोचा.
गिरफ्तार युवक की पहचान आलोक कुमार, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता संजय राय, निवासी भूसौला दानापुर पोखर, थाना फुलवारी शरीफ, जिला पटना के रूप में की गई है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वीडियो में लहराया गया कट्टा उसने अपने साथी आयुष कुमार, निवासी भूसौला दानापुर पुलिया टोला से लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही हथियार के स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि धार्मिक आयोजनों में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

कोचिंग छात्रा मौत मामला : दरिंदगी के बाद छत से फेंक कर हत्या का आरोप

श्याम महोत्सव के दूसरे दिन का आज निकला निशान

संपतचक प्रखंड में नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव, गर्मी से पहले पानी और शौचालय संकट से जनता परेशान

error: