क्राइमबिहार

दिनदहाड़े पुलिस वाले को मारी गोली

पटना(न्यूज क्राइम 24): बेखौफ अपराधियों ने शनिवार को पटना में दिनदहाड़े पुलिस वाले को गोली मार दी. मामला पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का है. यहां पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रख था. इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को जब पुलिस ने जांच के लिए रोका तो वे पुलिस पर गोलियां बरसाने लगे।

पुलिस पर अचानक चलाई गई गोलियों से पत्रकार नगर थाना के पुलिसकर्मी राम अवतार के घुटनों के ऊपर गोली जा लगी है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है. वही पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने घायल पुलिस कर्मी को खतरे से बाहर बताया है।

Advertisements
Ad 1

गोली चलने वाले फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. हालांकि इस घटना के एक बार फिर से यह दिखाया है कि अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं रहा है. एक तरह से पुलिस का इक़बाल पटना में ही खत्म होता नजर आ रहा है।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: