बिहार

फुलवारी शरीफ में शाही संगी मस्जिद मार्ग ध्वस्त, नमाजियों व राहगीरों को भारी परेशानी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के फुलवारी शरीफ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 में शाही संगी मस्जिद से होकर गुजरने वाला मार्ग पिछले दो दिनों से पूरी तरह बाधित है. संगी मस्जिद में नमाज पढ़ने आने वाले लोगों सहित इस रास्ते से गुजरने वाले आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.रोजाना सैंकड़ों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं लेकिन उनकी दुश्वारियों को लेकर कोई समाधान तत्काल नहीं किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की ढलाई के नाम पर पुरानी ढलाई को तोड़ दिया गया है, लेकिन तोड़े गए हिस्से का मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। पूरा मार्ग टूटे हुए कंक्रीट और मलबे से भरा पड़ा है, जिससे साइकिल, मोटरसाइकिल, रिक्शा, ठेला तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें है जिन्हें पांचो वक्त की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाना होता है।

Advertisements
Ad 1

स्थानीय निवासी शिक्षक अंजर इमाम, मस्जिद के इमाम गौहर साहब, हाजी अरशद इमाम, सय्यद अहमद शरीफ ने बताया कि मलबा सड़क के किनारे भी नहीं किया गया है, ताकि एक तरफ से आवागमन चालू रखा जा सके। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है और जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नमाज के समय बुजुर्गों और इधर से गुजरने वाले बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है. लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि मलबा जल्द से जल्द हटाकर मार्ग को अस्थायी रूप से चालू कराया जाए, ताकि आवागमन में सहूलियत मिल सके।

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार

error: