बिहार

पटना में पकड़ा गया सेक्स रैकेट का अड्डा, 5 युवतियों और 7 ग्राहक गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत वाल्मी नवादा वृंदावन कॉलोनी में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश वाणी शरीफ पुलिस ने किया है . फुलवारी शरीफ के लक्की अतिथि गेस्ट हाउस में बड़े पैमाने पर कई सालों से सेक्स रैकेट का गंदा खेल चल रहा था. ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम ने यहां से पांच युवतियों और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया . हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही इस रैकेट का संचालक फरार होने में सफल हो गया.

Advertisements
Ad 1

दरअसल, एएसपी फुलवारी शरीफ को गुप्त सूचना मिली थी कि नवादा वाल्मी के पास लक्की गेस्ट हाऊस में देह व्यापार का अड्डा चलता है. जहां जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले भी मौज मस्ती करने को ठहरते हैं. यहां लड़कियों के साथ साथ शराब भी परोसा जाता है. सूचना मिलने पर एएसपी विक्रम सिंह सिहाग ने सादे लिबास में पुलिस की टीम बना कर नवादा लक्की गेस्ट हाऊस में छापामारी किया. छापामारी के दौरान गेस्ट हाऊस के विभिन्न कमरे में पांच युवतियों के साथ 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया जब कि अन्य दो युवक बाहर कमरे में अपनी बारी की राह देख शराब पी रहे थे. पुलिस ने होटल के कमरे से शराब की बोतलें एवम अन्य आपत्ति जनक समान भी बरामद किया है. छापामारी के दौरान पुलिस ने बंटी कुमार पेठिया बाजार फुलवारी शरीफ ,रौकी टरंवा पुनपुन,मुन्ना टरंवा पुनपुन ऋषभ भुसौला दानापुर ,रंजीत कुमार रानी तालाब कनपा,विकास कंकड़बाग को गिरफ्तार किया है।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: