बिहार

जहानाबाद की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग, राजद महिला प्रकोष्ठ का शिष्टमंडल एसएसपी से मिला

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जहानाबाद की पीड़िता को इंसाफ दिलाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महिला प्रकोष्ठ का एक शिष्टमंडल पटना के सीनियर एसपी कार्तिकेय कुमार से मिला।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता भारती के नेतृत्व में छह सदस्यीय शिष्टमंडल ने सीनियर एसपी से मुलाकात कर आवेदन सौंपा। शिष्टमंडल ने जहानाबाद की पीड़िता को न्याय दिलाने, मामले में शामिल सभी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने बताया कि शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर सीनियर एसपी पटना ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर शिष्टमंडल में राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनीता भारती के अलावा श्री गुड्डू यादव, मीना राय, श्रीमती सुनीता कुशवाहा, श्रीमती विजयलक्ष्मी एवं अवगिना खान उपस्थित रहीं।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: