बिहार

जूनियर रेड क्रॉस ट्रेनिंग कैंप प्रतियोगिता में बिहार राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए औरंगाबाद जिला ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी नई दिल्ली भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा शाखा मुख्यालय चंडीगढ़ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बिहार राज्य शाखा पटना एवं जिला पदाधिकारी औरंगाबाद के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में इंटर स्टेट जूनियर रेड क्रॉस ट्रेनिंग कैंप प्रतियोगिता में बिहार राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए औरंगाबाद जिला ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करते हुए 18 पुरस्कार प्राप्त किया है

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में औरंगाबाद बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहा था इस प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 13 जनवरी 2023 के बीच कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित किया गया था इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए थे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए

जूनियर रेड क्रॉस के जिला सचिव डॉक्टर निरंजय कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी औरंगाबाद तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगाबाद के निर्देशानुसार इंटर स्टेट प्रतियोगिता में औरंगाबाद की ओर से 14 प्रतिभागी विभिन्न विधाओं में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे इंटर स्टेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों के दल को अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत ने हरी झंडी दिखा कर 6 जनवरी को रवाना किया था।

डॉ कुमार ने बताया कि पत्र में वर्णित विधा एकल गान एकल नृत्य समूह गान समूह नृत्य नाटक भाषण क्विज़ रंगोली प्रदर्शनी लकी स्टार एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया था इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी भाग ले रहे थे

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में परिणाम एवं प्रदर्शन की जानकारी देते हुए सचिव ने बताया कि एकल नृत्य महिला वर्ग में प्रतीक्षा कुमारी को प्रथम समूह नृत्य महिला वर्ग में स्वाती कुमारी सोनाली कुमारी रूपा कुमारी शुभम कुमारी प्रतीक्षा कुमारी अलका कुमारी को प्रथम एकल गान महिला वर्ग में स्वाति कुमारी को प्रथम समूह गान महिला वर्ग में शुभम कुमारी अलका कुमारी रूपा कुमारी को प्रथम भाषण प्रतियोगिता महिला वर्ग में सोनाली कुमारी को प्रथम क्विज प्रतियोगिता महिला वर्ग में सोनाली कुमारी और अलका कुमारी को द्वितीय रंगोली प्रतियोगिता में स्वाति कुमारी को द्वितीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता में स्वाती कुमारी को तृतीय घोषित किया गया

Advertisements
Ad 1

इसी प्रकार एकल गान पुरुष वर्ग में रोहित कुमार को प्रथम समूह गान पुरुष वर्ग में रोहित कुमार शुभम कुमार कौशल कुमार पंकज कुमार मनजीत कुमार राहुल राज को प्रथम समूह नृत्य पुरुष वर्ग में रोहित कुमार कौशल कुमार मंजीत कुमार को द्वितीय भाषण प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में सर्वज्ञ कुमार को तृतीय क्विज प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में रोहित कुमार एवं सर्वज्ञ कुमार को तृतीय घोषित किया गया ठीक

इसी प्रकार लकी स्टार प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में रोहित कुमार को द्वितीय एवं कंचन कुमारी को प्रथम घोषित किया गया डॉ कुमार ने बताया कि बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम औरंगाबाद को कुल 18 पुरस्कार प्राप्त हुए और प्रथम स्थान प्राप्त होने के लिए औरंगाबाद को सर्वश्रेष्ठ दल का भी खिताब दिया गया

राष्ट्रीय स्तर पर औरंगाबाद जिला को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार सिंह जूनियर रेड क्रॉस के अध्यक्ष तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना दयाशंकर सिंह रेड क्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह रेड क्रॉस के सचिव दीपक कुमार वाइस चेयरमैन मरगूब आलम कोषाध्यक्ष शिव गुप्ता जदयू के वरीय नेता संजीव कुमार सिंह एवं लव कुमार सिंह जिला के प्रसिद्ध समाजसेवी उज्जवल कुमार भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रतिनिधि मनोज कुमार जूनियर रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार सदस्य डॉ हेरंब कुमार मिश्रा नीरज कुमार प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुटुंबा डॉक्टर यदुवंश प्रसाद यादव शिक्षक डॉ राकेश कुमार अमित कुमार संजय बैठा जूनियर रेड क्रॉस के प्रभारी सहायक विजय कुमार एवं सहायक नवीन कुमार दानिका सांस्कृतिक संस्थान के निदेशक डॉ रविंद्र कुमार आदि ने जूनियर रेड क्रॉस के इस सफलता पर बधाई देते कहा कि जूनियर रेड क्रॉस लगातार अपने लक्ष्य तथा उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल रहा है

जूनियर रेड क्रॉस के सचिव डॉ कुमार ने बताया कि जूनियर रेड क्रॉस औरंगाबाद विशेषकर माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को कौशल एवं प्रशिक्षण प्रदान करते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रतिभावान एवं गरीब छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है वीडियोस जिला प्रशासन औरंगाबाद तथा शिक्षा विभाग औरंगाबाद के द्वारा आयोजित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियां तथा प्रतियोगिता कमें भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा लगातार बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत है।

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

error: