बिहार

तिरहुत में माता सीता का लिया आशीर्वाद राकेश रौशन

सीतामढ़ी, (न्यूज़ क्राइम 24) आज तिरहुत स्नातक विधान परिषद प्रत्याशी राकेश रौशन का उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हाल ही में लोजपा से त्यागपत्र देकर राकेश रौशन ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि स्नातक चुनाव संविधान के अनुसार स्वतंत्र होता है और इसे पार्टी राजनीति से मुक्त रखना चाहिए।

उन्होंने जनता से अपील की मैं आपका बेटा हूँ और आपके प्यार और आशीर्वाद के बल पर यह चुनाव लड़ रहा हूँ। मेरा उद्देश्य तिरहुत और सीतामढ़ी का विकास करना है, न कि किसी पार्टी का हित साधना।

Advertisements
Ad 1

स्नातक चुनाव संविधाननुसार किसी पार्टी के प्रतीक चिन्ह पर नहीं होता है। पार्टी समर्थित उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारना संविधान की मूल सोच के खिलाफ है।

राकेश रौशन ने विश्वास दिलाया कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिला, तो वे सीतामढ़ी के हर क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे और इसे एक आदर्श स्थान बनाएंगे।

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

error: