वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले के बिदुपुर प्रखण्ड में आज राकेश रोशन ने तिरहुत स्नातक मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपनी मुहिम “हर जगह रौशन करना है” को आगे बढ़ाया। आगामी 5 दिसंबर को तिरहुत स्नातक उपचुनाव की तैयारी में राकेश रोशन ने मतदाताओं के बीच जाकर सीधे संवाद किया और अपनी बात रखी।
तिरहुत क्षेत्र में राकेश रोशन अब तक सबसे अधिक जनसभाएँ करने वाले पहले प्रत्याशी बन गए हैं। वे निरंतर मतदाताओं से मिलकर क्षेत्र के विकास, शिक्षा सुधार और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जता रहे हैं। उनके इस व्यापक जनसंपर्क अभियान से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और समर्थन की लहर देखी जा रही है।
राकेश रोशन ने अपने संबोधन में कहा, “मेरा सपना है कि तिरहुत का हर कोना विकास की रौशनी से जगमगाए। यह लक्ष्य आपके समर्थन और आशीर्वाद से ही संभव है।
उनके हर जगह रौशन करना है के आह्वान से मतदाताओं में नया जोश और विश्वास जागृत हुआ है। इस अभियान ने आगामी चुनाव में उनकी मजबूती को और भी सुदृढ़ किया है।
