बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरहे पटनासिटी, गुरु दरबार में टेकेंगे मत्था

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में 12 मई यानि कल रोड शो होगा। बताया जा रहा है कि देश के किसी भी प्रधानमंत्री का पटना में यह पहला रोड शो होगा जिसे लेकर बीजेपी में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रोड-शो के लिए जो रूट तय किए गए हैं उन इलाकों में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पटना सिटी में भी तैयारियां जोड़ो सोड़ो से चल रही हैं। विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। वहीं गंगा पथ से आने वाले रास्ते को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। रास्ते में लटके बिजली के तारों को ठीक किया जा रहा है। रास्ते की वेरिकेटिंग की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

आपको बतादें की अधिकारियों की तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ बैठक हुई हैं जिसमे पटना SSP व पटना ट्रैफिक SP के द्वारा कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा हैं की सोमवार की प्रातः 9 बजे प्रधानमंत्री का आगमन गुरुद्वारा में होगा। जहां गुरु महाराज का दर्शन करेंगे। अरदास होगा शब्द कीर्तन को सुनेंगे और करीब 20 मिनट प्रधानमंत्री रहेंगे। जिसको लेकर गुरुद्वारा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: