पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संदेशों की तख़्तियाँ एवं पौधे लेकर त्रिमूर्ति चौक, मंगलतालाब से प्रभात फ़ेरी निकाली गई। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में निकली प्रभात फ़ेरी में शामिल लोगों के नारे थे बृक्ष है तो जीवन है, बृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ बृक्ष लगेगा, ऑक्सीजन बढ़ेगा। प्रभात फेरी के बाद लोगों ने बृक्ष लगाने, बृक्ष बचाने एवं प्लास्टिक प्रयोग न करने का लिया संकल्प।
इस मौक़े पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य संजीव कुमार यादव ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराया।
संजीव यादव ने बताया कि ग्रामीणों- किसानों द्वारा लगाये गये पौधों को तीन वर्ष तक बचाने के लिए प्रति पौधा 65 रुपया, तालाब खुदवाने के लिए 75 प्रतिशत एवं सिचाई -पटवन बास्ते बोरिंग व स्प्रिंकल के लिय 75 प्रतिशत का अनुदान सरकार दे रही है।
गांधी सरोवर प्परिसर में लोगों ने अपने माता – पिता ,पूर्वजो पितृत्व देवता के नाम पर पीपल,बरगद, नीम, एवं अशोक के दर्जनों पेड़ लगाए। इस अवसर पर चौक मंडल अध्यक्ष नवल सिन्हा ने सभी को पौधा देकर स्वागत किया । इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से योगाचार्य सत्येंद्र कुमार, प्रोफ़ेसर विनय प्रसाद यादव, नैयर इक़बाल, सरदार चरनी सिंह, विनोद कुमार, ओपी जायसवाल, देवेश नवाडिया, जवाहर प्रसाद, मुन्ना सिंह, राजेंद्र यादव, संगीता जयसवाल, नीतू अग्रवाल, संगीता कौर सहित दर्जनों लोगों ने पौधारोपण किये।
