बिहार

रिमझिम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य सरगना समेत 7 अपराधी गिरफ्तार

पटना(आनंद मोहन): नौबतपुर में डॉक्टर की पत्नी रिमझिम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शनिवार को देर शाम में एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि काला जादू के छुटकारा पाने को लेकर रिमझिम की हत्या करवाई गयी. हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोहित समेत कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 लाख 25 हजार कैश, एक देसी पिस्टल, 2 मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस समेत एक वाहन और 6 मोबाइल बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि रोहित रिमझिम के काले जादू से तंग आ गया था. बहन की शादी के लिए उसने काफी कर्ज ले रखे थे. कर्ज देने वाले लोग पैसे की उगाही के लिए प्रेशर बना रहे थे. इसको लेकर रोहित डिप्रेश हो चुका था.

Advertisements
Ad 1

इसी दौरान उसे रिमझिम से संपर्क हो गया. रिमझिम ने काला जादू कर उसकी समस्या का निजात दिलाने का आश्वासन दिया. जिसके झांसे में वो आ गया. लेकिन जब उसे लगा कि रिमझिम उसका यूज कर रही है तो वो उससे दूर जाने लगा। रोहित को दूर जाता देख रिमझिम उसे काला जादू का डर दिखाकर अपने पास लाने का प्रेशर बनाने लगी. ऐसे में रोहित ने उससे से 15 प्रतिशत ब्याज पर 4 लाख रूपए कर्ज लेकर शूटर हायर किया. इसके बाद शूटरों ने रिमझिम की हत्या कर नौबतपुर के खेत में फेंक दिया. एसएसपी ने कहा कि ये सारी बातें रोहित ने पुलिस के सामने कन्फेश किया है. उनकी निशानदेही पर ही सभी शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुछताछ के बाद सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: