बिहार

50 लाख की फिरौती के लिए अपहृत युवक को पुलिस ने किया बरामद

हरनौत(राकेश कुमार): थाना इलाके से 50 लाख की फिरौती के लिए अपह्रत युवक को पुलिस ने 12 घंटे में सकुशल बरामद करते हुए महिला समेत 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है । अपहरण की साजिश कोई और नहीं बल्कि युवक का बहनोई ने रची थी । वह सीआरपीएफ का जवान भी है । नालंदा एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि हरनौत थाना क्षेत्र के पंचशील मोहल्ला निवासी स्व अवधेश सिंह की पत्नी संजू देवी ने 4 मई को पुलिस को लिखित शिकायत की उनके पुत्र शिवम का किसी ने अपहरण कर लिया है । छोड़ने के बदले 50 लाख की मांग कर रहा है । लिखित शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर तुरंत टीम बनाकर छानबीन की गई । और युवक को दीपनगर थाना क्षेत्र के साठोपुर से रूबी देवी के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया । इस मामले में युवक के बहनोई और महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है । अपहृत की माने तो उसकी मां ने कुछ जमीन बेची थी । उसी रुपए के लालच में बहनोई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी । युवक का बहनोई उसे अपने गांव बुलाया और उसके बाद उसे घर के समीप पहुंचा कर लौटने के दौरान कार खराब होने के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया ।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार आरोपियों में चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव निवासी अभय कुमार सिंह ,कल्याणबीघा थाना क्षेत्र के कोयलामा निवासी गणेश पासवान चंडी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी सोनू कुमार, हरनौत थाना क्षेत्र के बीरमपुर निवासी कुंदन कुमार,दीपनगर थाना इलाके के साठोपुर निवासी रूबी देवी शामिल है । छापेमारी टीम ने सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी, हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ,दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ,तेलमर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण शामिल थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

कोचिंग छात्रा मौत मामला : दरिंदगी के बाद छत से फेंक कर हत्या का आरोप

error: