क्राइमबिहार

जमुई में हथियार के साथ 6 नाबालिग की तस्वीर वायरल

जमुई(मो० अंजुम आलम): इन दिनों जमुई में सोसल मीडिया पर 6 नाबालिग लड़के की तस्वीर हथियार और कारतूस के साथ खूब वायरल हो रही है।जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पूर्व भी एक महिला की तस्वीर हथियार के साथ जमुई में खूब वायरल हुई थी। जिसको लेकर टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि यह 6 नाबालिग लड़के जमुई जिले के इस्लामनगर इलाके के रहने वाले हैं जिसकी पहचान वायरल तस्वीर पर लिखे नाम और पते से हो रही है।सभी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह तस्वीर इंस्टाग्राम,फसबूक पर छाई हुई है। बहरहाल पुलिस उन छह नाबालिग लड़कों की तालाश में जुटी हुई है।

Advertisements
Ad 1

हालांकि एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि मामला उनके भी संज्ञान में आया है। उन सभी लड़कों के पहचान की पुष्टि की जा रही है।एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: