बिहार

फुलकाहा थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

अररिया(रंजीत ठाकुर): आगामी बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को फुलकाहा थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज, रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई।

मौके पर थाना अध्यक्ष नगीना कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं थाना क्षेत्र के जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास, तथा जिला पार्षद सदस्य प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव, मुखिया मनोरंजन प्रसाद मंडल, पंचायत समिति सदस्य गुलाबी यादव, वार्ड सदस्य, सरपंच,पंच प्रतिनिधि मौजूद रहे साथ ही क्षेत्र के दोनों समुदाय के गणमान्य, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, उपस्थित थें। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना काल के बाद पहली बार यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी हो रही है, कोरोना संक्रमण को लेकर जो प्रतिबंध था, वह प्रतिबंध इस वर्ष हटा दिया गया है। इसलिए आपसबों से मेरा अपील है कि बकरीद पर्व शांति व भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनावे अफवाहों से बचे एवं दूसरों को भी बचाएं। उन्होंने कहा भाईचारे की ऐसी मिसाल पेश करें कि आने वाला पीढ़ी भी दंग रह जाए। साथ ही उन्होंने सभी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि से कहां की अपने-अपने पंचायत में दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर दिशा निर्देश दें।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष नगीना कुमार ने कहा जो व्यक्ति अफवाह फैलाने एवं सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने जैसा जघन्य अपराध करेंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा, जेल जाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा थाना क्षेत्र में कहीं भी ऐसी कोई बात होती है तो इसकी सूचना तुरंत फुलकाहा थाना पुलिस को दें, साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से ऐसे मामले पर सहयोग करने की बात कही है। थाना क्षेत्र के भंगही, अंचरा, मानिकपुर, नवाबगंज, पंचायत के लोगों में मौके पर उपस्थित मोहम्मद हसीब, जाफर हुसैन, जगदीश यादव, अरुण यादव, शंकर सिंह, पप्पू वर्मा, सदानंद यादव, असलम अंसारी, भरत साह, मोहम्मद हातिम, मोहम्मद तूफान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणविजय शर्मा, राजा रक्षित, चंदन पोद्दार, आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

error: