बिहार

मुहर्रम त्यौहार को लेकर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर आगामी मुहर्रम त्यौहार को लेकर बथनाहा थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष धनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बथनाहा थाना क्षेत्र के सभी तेरह मोहर्रम कमिटी के लोगों के साथ स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी लाइसेंस धारियों ने अपना लाइसेंस का सत्यापन कराया । बैठक में जुलूस के टाइमिंग एवं रूट पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष ने सभी मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष को जुलूस में हुडदंगबाजी पर नियंत्रण रखने की हिदायत दी तथा जुलूस में शामिल नशेड़ियों पर कमिटी को नजर रखने को कहा।

Advertisements
Ad 1

वहीं बैठक में सोनापुर सड़क में उत्पन्न कीचड़ से निजात दिलाने पर भी चर्चा किया गया । इस अवसर पर समाजसेवी नागेश्वर यादव, पूर्व मुखिया मुन्ना खान, मनोज मंडल, बथनाहा मुखिया एखलख, सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार, अधिवक्ता राजेश चंद्र वर्मा, पंकज मंडल, जिब्राइल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक सहित बथनाहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक परवेज खान, मनोज कुमार उपस्थित थे।

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

error: