अररिया, रंजीत ठाकुर : बथनाहा थाना परिसर में रविवार को आगामी सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस के शांति एवं सौहार्द माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने किया । बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों से अपील किया गया कि सभी पूजा कमिटी पूजा से पूर्व विधिवत रूप से लाइसेंस प्राप्त कर ले तथा प्रशासन द्वारा निर्देशित नियमों का पालन करें। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा पंडलों में भक्ति गाना ही बजाए अश्लील गानों से परहेज सभी पूजा आयोजक परहेज करे। वही उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। डीजे बजाने वाले पूजा आयोजकों पर सख्त करवाई किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि कम आवाज वाली साउंड सिस्टम का प्रयोग हो इस पर सभी पूजा आयोजक को ध्यान देना होगा । प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा । बैठक में बताया गया कि थाना क्षेत्र के सभी पूजा समितियों को लाइसेंस का सत्यापन कर अनुमति लेना अनिवार्य होगा । इस मौके पर अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, मुन्ना खान, शशि नाथ मिश्रा, प्रयाग प्रसाद गुप्ता, अजय साह ,मिट्ठू सोनी , पंकज मंडल , राजेश चंद्र वर्मा, हैदर अली, पूर्व मुखिया मनोज मंडल, शिशिर मिश्रा, पप्पू मिश्रा, राकेश कुमार, मो आबिद, रुस्तम, मुख्तार, बसंत दास, सत्यनारायण दास,लक्ष्मी नारायण गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।
