बिहार

ईद-उल-फितर को लेकर पटना में हाई अलर्ट, फुलवारी शरीफ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

फुलवारीशरीफ, अजित। ईद-उल-फितर के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शहर में कुल 442 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि गांधी मैदान समेत अन्य संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और क्यूआरटी टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है. कंट्रोल रूम भी 24 घंटे सक्रिय है और हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं. प्रशासन द्वारा लगातार फ्लैग मार्च और गश्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।

फुलवारी शरीफ और आसपास के मुस्लिम बहुल इलाकों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यवस्था बनी रहे. फुलवारी शरीफ के प्रमुख बाजारों में बैरिकेडिंग कर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जिससे खरीदारी करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। चुनौती, पेठिया बाजार, दुर्गा मंदिर और नवदुर्गा मंदिर के पास विशेष रूप से बैरिकेडिंग और वाहन नियंत्रण की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा ईसापुर, नया टोला, अनीसाबाद और चितकोहरा इलाकों में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

सिटी एसपी, एसडीएम पटना सदर, एसडीपीओ सुशील कुमार, फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम सहित आसपास के कई थानों की पुलिस टीम लगातार गश्ती कर रही है. जहां-जहां बाजार सजे हैं, वहां विशेष चौकसी बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक खरीदारी करें और भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाएं. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके। एडिशनल एसएचओ फुलवारी शरीफ दिवाकर कुमार ने बताया कि पूरे फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में करीब ढाई सौ से अधिक पुलिस बल को लगाया गया है इसमें महिला और पुरुष बल शामिल है।

Related posts

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

बिहार दिवस पर “शक्ति उत्सव” का आयोजन, 250 महिलाओं को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

error: