बिहार

स्वर्गीय छोटे बाबू की स्मृति में भंडारे का आयोजन

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) स्वर्गीय छोटे बाबू की स्मृति में भंडारे का आयोजन किया गया वह अपने आप में पुण्य का काम है पूरा समाज पुरुषोत्तम बाबू को छोटे बाबू के नाम से प्रसिद्ध थे पूर्वजों एवं पुरखा पितरों को याद कर भंडारे का आयोजन कर वह अपने आप में मिसाल है उक्त बातें आज मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा आयोजित स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास रस्तोगी एवं स्वर्गीय सुधांशु बाला रस्तोगी की स्मृति में पुत्र शशि शेखर रस्तोगी जगमोहन लाल शिव रतन लाल ज्वेलर्स के सहयोग से आज शहीद भगत सिंह चौक के पास विशाल भंडारे के अवसर पर बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहीं

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक रत्नेश कुशवाहा इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष पुत्रवधू रीता रस्तोगी प्रपुत्र अमित रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी उपस्थित थे समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने किया उन्होंने बताया कि आज के भंडारे में 2000 से ऊपर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर पुत्र शशि शेखर रस्तोगी ने बताया कि जिनके कार्य के बदौलत हम आगे बढ़े हैं उनही के मार्गदर्शन पर चल रहे हैं वह हमेशा गरीबों की सेवा के लिए आगे रहते थे यही कार्य आज मेरा पूरा परिवार कर रहा है इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चैयरमेन गोविंद कानोडिया भाजपा चौक मंडल के अध्यक्ष अमित कानोडिया समिति के सचिव राजकुमार गोयनका सुभाष पोद्दार अशोक बंका राजेश देवड़ा जोगिंदर कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

error: