बिहार

नरपतगंज अंचल परिसर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का एक दिवसीय धरना

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज अंचल परिसर में आज मंगलवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना में मुख्य मुद्दा क्षेत्र के गरीब, लाचार, मजबूर, भूमिहीन परिवारों को सरकार से भूमि दिलाना तथा पर्चा प्राप्त बेदखल पर्चाधारी को दखल दिलवाना एवं राजस्व विभाग में नामान्तरण के नाम पर रुपया लेना, लूट खरसोट जैसी मुद्दा पर वक्ताओं ने चर्चा किया।

Advertisements
Ad 1

कहा सरकार गरीबों की समस्या को अगर नहीं सुनेगी तो हम लोग इससे भी बड़ी धरना के लिए तैयार हैं। वहीँ पार्टी की ओर से जन समस्या को लेकर नरपतगंज अंचल पदाधिकारी उत्तम राहुल को 5 सूत्री मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। वहीँ चिलचिलाती धूप में भी पार्टी के एक दिवसीय कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: