बिहार

इमामगंज में 85 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, एक फरार

इमामगंज, न्यूज क्राइम 24। एएलटीएफ-8 ने बढ़ीखाप गांव में छापेमारी कर एक शराव धंधेबाज के साथ भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद किया है। इस संबंध में एएसआई शशिभूषण सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना सूचना पर बढ़ीखाप गांव में छापेमारी कर 17 पॉलिथीन में पैक 85 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि झारखंड नंबर के एक बाइक से दो धंधेबाज शराब बोरा में बंद कर सप्लाई करने के लिए इमामगंज की ओर आ रहे है। पुलिस को देखते ही एक धंधेबाज भागने में सफल हो गया।

Advertisements
Ad 1

वहीं एक धंधेबाज को 85 लीटर महुआ शराब व एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज इमामगंज थाना क्षेत्र के माताचक पांडेपुरा गांव के अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया शराब, बाइक और धंधेबाज को इमामगंज पुलिस को सौप दिया गया है।

Related posts

शेखपुरा में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर बैठक, समुदाय की भागीदारी पर जोर

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

आरटीई : निजी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले सीटों की संख्‍या नहीं भरने पर होगी कार्रवाई

error: