बिहार

सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर नौनिहालों ने ली अखंड भारत और सामाजिक परिवर्तन की शपथ

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक प्रखंड अंतर्गत एकतापुरम भोगीपुर स्थित एकता-स्थल पर आज राष्ट्र निर्माता एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा तथा महान कर्मयोगी दशरथ मांझी की प्रतिमा पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ माल्यार्पण किया गया।

Advertisements
Ad 1

सावित्रीबाई फुले के आदर्शों से प्रेरित संगठन “मिशन नौनिहाल सम्मान” से जुड़े बच्चों ने इस अवसर पर सरदार पटेल एवं दशरथ मांझी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अथक परिश्रम के मूल्यों को आत्मसात करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज को प्रगति के शिखर तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता बिनेश पासवान के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ एवं मुख्य अतिथि सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण सम्मान विभूषित वयोवृद्ध समाजसेवी एवं यूनिसेफ के स्थायी सहयोगी सदस्य सुखदेव सिंह भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों बालक-बालिकाओं में सोना कुमारी पासवान, आदित्य कुमार, रीतु कुमारी पासवान, सोनाक्षी कुमारी पासवान, शिल्पी कुमारी पासवान, राजकुमार पासवान, स्वीटी कुमारी सहित अन्य नौनिहालों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: