अररिया, रंजीत ठाकुर। भारतीय लोकतंत्र के महत्वपूर्ण दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी ने नवमतदाता को अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करने लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने एक सच्चे नागरिक का धर्म पालन का संकल्प दिलाया। उक्त बातें भाजयुमो के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने युवा मोर्चा जोगबनी युवा मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम राम के अगुवाई में भाजयुमो द्वारा मेरा पहला वोट मोदी को संकल्प के साथ आयोजित राष्ट्रव्यापी (वर्चुअल) नवमतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को स्थानीय अंबेडकर चौक खजुरवारी युवा मतदाताओं संग टीभी पर अवलोकन व श्रवण करने के उपरांत कही।
भाजयुमो नेता श्री कुमार ने पीएम के संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से कहा कि युवाओं का एक वोट भारत को दुनिया का तीसरी सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था ही नही बनाएगा बल्कि देश मे एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा इसके साथ ही भारत में तेज विकास की गति को तेजी देगा वहीं देश डिजिटल क्रांति ऊर्जा और अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुचाएगा तथा दुनिया में भारत की साख को और बढ़ाएगा।पीएम ने कहा कि अगले 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें आपको अपने और देश का भविष्य तय करना है जिसकी जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी पर है।
उन्होंने युवा मतदाताओं से अपील किया कि हमारा प्रत्येक मत लोकतंत्र का आधार है जो राष्ट्र की प्रगति व जन जन का कल्याण सुनिश्चित करता है कहा कि हर स्तर पर हमारा एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि 2047 तक हम सब मिलकर भारत को विकसित बनायेगे।इस मौके पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद साह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के नवमनोनित प्रदेश सह संयोजक भानु प्रकाश राय, नगर अध्यक्ष घनश्याम राम,अध्यक्ष , रोबिन राम मुकेश राम, राकेश राम, रंजन राम, रोशन राम,हेमंत रॉय, मनीष शर्मा,अविनाश साह, विकाश राय, आशीष रॉय, अभिनव राय, रोशन ठाकुर ,विशाल, आदित्य, शिवम आदि बड़ी संख्या में युवा वोटर मौजूद थे।
