बिहार

नई नवेली दुल्हन का छीन गया सुहाग, सिपारा पुल पर अमित उर्फ रिपु को गोलियों से भूना

फुलवारीशरीफ, अजित। राजधानी पटना के सिपारा पुल पर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में खगौल लोको कॉलोनी के अमित कुमार उर्फ रिपु की हुई हत्या की खबर से उसके परिवार, दोस्तों और मोहल्ले में कोहराम मच गया है।

बताया जाता है कि अमित की शादी महज एक माह पहले ही हुई थी. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब भी देखी जा सकती हैं. उसकी पत्नी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. वह बार-बार बेहोश हो जा रही है. उसे यकीन नहीं हो रहा है कि जिससे उसने सात फेरे लिए, अब वह इस दुनिया में नहीं रहा. बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोलियों से उस वक़्त छलनी कर दिया ज़ब वह अपनी बाइक से फोर्ड अस्पताल की ओर जा रहा था।

Advertisements
Ad 1

अमित चार बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटा था. वह पूरे परिवार का दुलारा था. बहनें विभा, नेहा, गुड़िया और चौथी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. बड़े भाई राजीव और मंझले भाई सुमन भी स्तब्ध हैं। अमित के पिता शत्रुधन सिंह रेलवे में आईओडब्ल्यू कार्यालय में कार्यरत थे और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं. वर्तमान में उनका परिवार खगौल डीह इलाके में रहता है.परिवार और मोहल्ले के लोग गमगीन हैं. किसी को यह समझ नहीं आ रहा है कि अमित की किसी से क्या दुश्मनी थी कि उसे इतनी बेरहमी से दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया. कॉलोनी के लोग स्तब्ध हैं और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: