बिहार

बंगाल दौरे के पश्चात कल पटना पहुचेंगे सांसद रविशंकर प्रसाद

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद विगत तीन दिनों से बंगाल के दौरे पर है। ज्ञात हो की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम बनाई थी जो बंगाल पंचायत चुनाव में हुए हिंसा की जांच पड़ताल और पीड़ितों से मुलाकात कर उनसे जानकारी प्राप्त करने गई थी। श्री प्रसाद डायमंड हार्बर, न्यू कूचबिहार,हिंगलगंज सहित दर्जनों स्थान पर जाकर पीड़ितो से मुलाकात की और उनसे हिंसा की पूरी जानकारी ली।

श्री प्रसाद की ओर से बताया गया कि कूचबिहार मिशन हॉस्पिटल में घायल भाजपा के प्रत्याशियों, उनके परिवारजनों और समर्थकों का हालत देख उनका मन मर्माहत है। एक महिला से मिला जिसके पति को गोली मार दी गई है, किसी का पैर तोड़ दिया गया है तो किसी के पेट में चाकू मार घायल कर दिया गया है, पूरे बंगाल में यही स्थिति है। ममता जी के शासन में आज बंगाल आंतक और अराजकता का पर्याय बन चुका है। गौरतलब हो कि श्री प्रसाद बंगाल में हिंसा पीड़ितों से मिल रहे थे उसी दौरान बिहार में पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ।

Advertisements
Ad 1

श्री प्रसाद ने इसकी कड़ी शब्दो में निंदा की,अपने सोशल मीडिया साइट्स पर सख्त टिप्पणी करते हुए इस पुलिसिया कार्रवाई की भर्त्सना की। श्री प्रसाद ने बताया की बंगाल से लौटते ही कल सुबह शनिवार को पटना पहुचेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल चाल लेंगे। साथ ही बिहार भाजपा कार्यालय के समीप महाधारणा में सम्मिलित होंगे।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: