बिहार

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान मार्च माह में दर्ज कांडों, लंबित मामलों, गंभीर अपराधों की प्रवृत्ति तथा उनके अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों को समन्वित, परिणामोन्मुख एवं सक्रिय कार्ययोजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Advertisements
Ad 1

बैठक में विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, पॉक्सो अधिनियम एवं अन्य जघन्य मामलों में गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए नियमित गिरफ्तारी, लंबित वारंटों एवं कुर्की आदेशों के त्वरित निष्पादन तथा फरार अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध हथियारों की बरामदगी, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई।

इसके अतिरिक्त पुलिस गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, सूचना तंत्र को मजबूत बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि जिले में विधि-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

लाइन डे पर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं, समाधान के निर्देश

error: