बिहार

प्रभु श्री राम जी के 46वाँ शोभायात्रा को लेकर बैठक

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) राम नवमी के शुभ अवसर पर आने वाली 17 अप्रैल बुधवार 2024 को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के 46वाँ शोभायात्रा के पावन अवसर पर तैयारी हेतु आज तीसरी महत्वपूर्ण आम सभा मच्छरहट्टा स्थित कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामचन्द्र चन्द्रबंशी जी के आबास पर श्री राजेश कुमार चन्द्रबंशी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन समिति के बरीय सद्यस्य श्री मुरारी राय ने किया सबसे पहले प्रभु श्री राम जी के पूजा अर्चना के साथ विधिवत शुरूआत किया गया उसके बाद अध्यक्ष श्री राजेश कुमार चंद्रवंशी नई पदाधिकारियों को उनको जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही सदस्यों को शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए समिति के पदाधिकारीयों एवं कार्य समिति के सद्स्य को अपने छोटी छोटी टोली बनाकर शोभा यात्रा में अपने अपने मुहल्ले से झाँकी,भजन-कीर्तन मंडली की संख्या में ज्यादा से ज्यादा संख्या में राम भक्त शामिल हों उस पर खास जिम्मेदारी सौंपी गई।

2024 में लोकतंत्र के महापर्व के आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है और इसके मद्देनजर सभी से नियमों को पालन करने के लिए आग्रह किया गया । जैसे बिबादित पोस्ट,धार्मिक उन्माद, राजनैतिक दलों के बारे मे पोस्ट या चर्चा से बचने के लिए बिशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने के लिए सभी मुहल्ला टोली में पदाधिकारियों सदस्यता अभियान के तहत हर वार्ड में सक्रिय सदस्य को जोड़ दिया गया और उस वार्ड या मोहल्ला से आने वाले दिनों में समिति के सभी कार्यक्रम में जैसे झांकी, भजन कीर्तन मंडली में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी दे सके झांकी एवं ध्वजा समिति के मुख्य बैनर एवं पदाधिकारियों के पीछे कतारबद्ध होकर निकले उस मुख्य बिंदु पर चर्चा किया गया।

महत्तवपूर्ण बैठक में श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश चन्द्रबंशी, मुरारी राय,बिनय कुमार बिट्टू, बाबु भाई, श्रबन चन्द्रबंशी, शंकर मेहता, संतोष कुमार सोनू, गौरव कुमार, प्रमोद कुमार राज, अजय यादव, अजय कुमार ,मुन्ना सरकार,केदार राय, सुरेंद्र पांडेय, नैयर इकबाल,भरत प्रसाद चंद्रबंशी, कैलाश कुमार, छोटू गिरि, हरेंद्र कुमार,अरविन्द कुमार, चंद्रिका सिंह मुखिया , अनिल पासवान, गिरजा यादव, अंकित कुमार,शंकर कुमार कसेरा, संजय मालाकार, आकाश कुमार निराला, सागर शर्मा एवं बहुत सारे सक्रिय सद्यस्य शामिल हुए।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: