अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा में लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की एक जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के द्वारा की गई। बैठक में जिला महासचिव अरविंद कुमार राय, आदित्य कुमार झा,जिला सचिव रवि कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामवृक्ष पासवान, एससी/एसटी जिला अध्यक्ष सुधीर पासवान, जिला सचिव रईस आलम, नरपतगंज एससी /एसटी प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष नरपतगंज हरिलाल मंडल, के अलावे प्रेमलाल हरिजन ,राम प्रसाद यादव, संतोष यादव, नीरज साह, रामाधीन पासवान, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष ने सभी प्राधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कहा आज का यह बैठक जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर की गई है।
जिसमें सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा घर-घर गांव-गांव टोला मोहल्ले में जाकर लोगों से जनसंवाद करते हुए स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़ी सभी सुविधाओं का जानकारी दें। दल को मजबूत करने की दिशा में गठबंधन सरकार के द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। सभी ने जिला अध्यक्ष की बातों को सुना और धरातल पर उतरने का आश्वासन दिया।
