बिहार

होली व शब-ए-बारात को लेकर अनुमंडल कार्यालय में बैठक, दिशा-निर्देश जारी

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): आगामी पर्व रंगों के त्योहार होली एंव शब ए बारात के आयोजन को लेकर पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष के अलावे नगर निगम, बिजली विभाग, अग्निशाम विभाग के पदाधिकारी सहित दोनों समुदाय के लोग और जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर अपने-अपने विचार को रखा।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें जिसमें प्रमुख रुप से होलिका दहन के समय बिजली के तार को बचाकर आग जलाने एवं गंगा घाटों पर एनडीआरएफ की टीम की तैनाती एवं शब ए बारात को लेकर साफ सफाई तथा पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की बात कही गई। वहीं मटका फोड़ने वालों को स्थानीय स्तर पर थाना में आवेदन देने की बात सामने आई हैं। ताकि जो भी आयोजकर्ता हो वो अपनी जिम्मेदारी को समझे और किसी प्रकार का अप्रिय घटना ना घटे इसको लेकर यह दिशा-निर्देश जारी हुई है।

Advertisements
Ad 1

एसडीओ ने कहा कि अफवाहों से बचने एंव किसी भी प्रकार की जानकारी व सूचनाओं के लिए थानाध्यक्ष से सीधे संपर्क करें। त्योहार में असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। हर चौक चराहें पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। रात्रि में भी पुलिस बल की तैनाती रहेगी। त्योहार बिना हुड़दंग के संस्कार युक्त मनाने को लेकर सहमति व्यक्त की। होली में भाईचारा बनाकर सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील।

बैठक में शांति समिति के सदस्य रामजी योगेश, अंजू सिंह, चुन्नू चंद्रवंशी, गणेश कुमार, बैजू लाल दास, सुजीत सिंह कुशवाहा, फिरोज अहमद, राजीव गंगौल, प्रफुल पांडे, बाबू भाई, सहित कई शांति समिति के सदस्य अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: