बिहार

पटना में ‘जागो हिन्दू की बेटियां’ एल्बम का लोकार्पण

पटना(न्यूज क्राइम 24): भारतीय जनता पार्टी कला संस्कृति प्रकोष्ठ के द्वारा लव जिहाद पर केन्द्रित गाना ‘जागो हिन्दू की बेटियॉं’ जिसको आवाज दिया है शिखा सिंह राजपूत ने गीत को लिखा और संगीतबद्ध किया है सूर्य प्रताप सावन ने एवं गीत के वीडियो का कोरियोग्राफ एवं डायरेक्शन राकेश रंजन, डीओपी राजू पाण्डेय, संपादक भूषण कुमार, परिकल्पना नीतीश कुमार किशनपुर, विशेष आभार अजीत गौरव झा एवं आर्शीवाद कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बरूण कुमार सिंह द्वारा दिया गया है । इसके विमोचन के अवसर पर बिहार विधानसभा के सदस्य एवं विस्फी से विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने प्रकोष्ठ के संयोजक बरूण कुमार सिंह, मुख्यालय प्रभारी आनंद पाठक, गायिका शिखा सिंह राजपूत की उपस्थिति में पटना के किदवईपुरी स्थित ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में किया।

इस अवसर पर प्रेसवार्ता के लिए उपस्थित प्रेस बन्धुओं को संबोधित करते हुए हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि आज बिहार ही नहीं पूरे देश और विदेशों में भी लव जिहाद का गंदा खेल चल रहा है । अभी हाल ही में दिल्ली में साक्षी नाम के लड़की का सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी । लेकिन भाजपा को छोड़कर अन्य किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता ने इस पर कोई आवाज नहीं उठाया । क्योकि हत्या करने वाला किसी खास सम्प्रदाय से ताल्लुक रखता है । बिहार के कई शहरों में भी यह गंदा खेला जा रहा है । बिहार सरकार से मांग करता हूॅं कि लव जिहाद के गंदे खेल को खत्म करने के लिए इसको अक्षम्य अपराध मानते हुए इस पर सख्त कानून बनाया जाये।

Advertisements
Ad 1

मै शिखा सिंह राजपूत के साथ भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ एवं इससे जुड़े सभी कलाकारों को कोटिशः बधाई देता हूॅं । आपका यह प्रयास सफल हो एवं भारत की हिन्दू बेटियां इससे सीख लेते हुए लव जिहाद में न पड़े। इस अवसर पर इस गीत के सभी कलाकारों के साथ प्रकोष्ठ के मुख्यालय प्रभारी आनंद पाठक, नीरज दूबे, रानी सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर

error: