बिहार

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज और पुलिसिया दमन लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए कहीं से ठीक नहीं है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज और पुलिसिया दमन की घोर शब्दों में निंदा की है और कहा कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में यह कहीं से उचित नहीं है।

इन्होंने ने आगे कहा कि टी आर ई -3 के अभ्यर्थियों के द्वारा सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर जब मुख्यमंत्री से गुहार लगाई जा रही तब, उनको लाठियों से पीटा जाता है और उन पर अत्याचार की घटनाएं होती है इस तरह का कदम लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं है इस तरह के लाठी चार्ज की घोर शब्दों में निन्दा की है । और कहा कि बिहार में किस तरह से डबल इंजन की सरकार नौकरी और रोजगार के प्रति कार्य कर रही है, ये स्पष्ट रूप से दिखता है।

Advertisements
Ad 1

सरकार के स्तर से अभ्यर्थियों के साथ न्याय की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होती है और उन पर पुलिसिया दमन किया जाता है। जबकि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा अभ्यर्थियों के जायज मांगों के साथ खड़ी रही है और नौकरी और रोजगार के प्रति नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव हमेशा गंभीर रहे हैं , और उन्होंने ने महागठबंधन सरकार के माध्यम से नौकरियों की एक बहार लाई थी ,और उस समय टी आर ई – वन और टू के सप्लीमेंट्री रिजल्ट भी जारी किए गए थे और सभी के साथ न्याय करते हुए नौकरियां दी गई थी।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: