दिल्ली, सोनू कुमार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद परिसर में स्थित ‘प्रेरणा स्थल’ पर महात्मा ज्योतिबा फुले जी की दो सौवीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई सांसदों ने फुले जी को श्रद्धांजलि दी।
