बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर अधिकारियों द्वारा नक्सली क्षेत्र में चलाया संयुक्त सर्च अभियान

इमामगंज(अरुणजय प्रजापति): बांकेबाजार प्रखंड के बेला गांव में आगामी 21 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर इमामगंज सीआरपीएफ 159, एसएसबी डी 29 बटालियन सलैया व डुमरिया कैम्प के अधिकारियों द्वारा नक्सली क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान चलाया.

इस अभियान में सलैया एसएसबी डी 29 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट शिव राम कृष्णन व सीआरपीएफ 159 इमामगंज के असिस्टेंट कमांडेंट अमिताभ कृष्ण यादव के अलावे सैकड़ों जवान छापेमारी अभियान में शामिल थे।

Advertisements
Ad 1

हालांकि इस दौरान नक्सली अड्डे से कुछ भी प्राप्त नहीं हो सका है. अधिकारी ने रोशनगंज थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगलों व पहाड़ों के अलावे झारखंड बॉर्डर तक नक्सलियों के खिलाफ जॉइंट ऑपरेशन चलाया है. यह अभियान लगातार चलता ही रहेगा. इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर वरीय पदाधिकारी से लेकर अर्धसैनिक बलों के जवान दिन रात एक कर सुरक्षा में लगे हुए है।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: