बिहार

बीडीओ नरपतगंज फुलकाहा थाना परिसर में किया लाइसेंसी शस्त्र का निरीक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड में क्षेत्र अंतर्गतआगामी पंचायत चुनाव को लेकर आज सोमवार को फुलकाहा थाना क्षेत्र के सभी लाइसेंसी शस्त्रों का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज रंजीत कुमार सिंह के द्वारा किया गया।फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार एवं एएसआई रविन्द्र भारती भी मौके पर मौजूद थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सिंह ने सभी शस्त्रों एवं कारतूसों की बारीकी से जांच की।वहीं शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों में नवाबगंज पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह,जदयू जिलाध्यक्ष अररिया,आशीष पटेल,लोजपा जिला अध्यक्ष अररिया, ओमप्रकाश पोद्दार, जगदीश यादव,महेश कुमार सिंह, सत्येंद्र नाथ रक्षित,अजय कुमार दत्त आदि मौजूद थे. जिसमें कुल 8 लाइसेंसी शस्त्रों का निरीक्षण किया गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना में गैस किल्लत से भड़का जनआक्रोश, फुलवारीशरीफ में एम्स मार्ग जाम

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप : शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

जोगबनी सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार!

error: