बिहार

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-अमेरिका मित्रता को मिल रही ऊंचाई : नंदकिशोर

पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-अमेरिकी मित्रता को नयी ऊंचाई मिल रही है। नंदकिशोर यादव ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पीएम मोदी का अमेरिकी में जिस तरह स्वागत किया गया, वह भारतवासियों के लिए अविस्मरणीय और गर्व का विषय है। श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के दौरान कई बड़े समझौते किये गये हैं। व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में गुरुवार को हुई पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बैठक हुई और एक के बाद एक कई समझौतों पर मुहर लगायी गयी।

इनमें भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट, रेलवे, तकनीक, ड्रोन, जेट इंजन और स्पेस सेक्टर में करार किये गये। भारत और अमेरिका दोनों के बीच जटिल तकनीकों को सुरक्षित रखने और आपस में बांटने का समझौता भी हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने दिग्गज कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक कर उन्हें भारत में निवेश के लिए भी आमंत्रित किया। श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने अमेरिका को बताया कि लोकतंत्र भारत की रगों में है। भारत लोकतंत्र में जीता है।

Advertisements
Ad 1

नंदकिशोर यादव ने कहा कि भारत -अमेरिका की दोस्ती को देखकर दुश्मन देशों की नींद उड़ गयी है। पीएम मोदी की वैश्विक लोकप्रियता को देखकर हर तरफ से आवाज आ रही है कि पीएम मोदी ग्लोबल लीडर हैं।

Related posts

विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के द्वारा महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर जानकारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पटना सिटी इप्टा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित

जहानाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘पिंक गाड़ी’ का शुभारंभ

error: