बिहार

भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीराम प्रतिमा का विसर्जन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

अररिया, रंजीत ठाकुर। श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर बथनाहा स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में स्थापित प्रभु श्रीराम, माता जानकी, श्री लक्ष्मण एवं बजरंगबली की प्रतिमाओं का सोमवार को विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। विसर्जन के मौके पर बथनाहा क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालु रामधुन पर नाचते-गाते हुए प्रभु को विदाई देते नजर आए।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर अघोरी डांस लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। अघोरी नृत्य में भगवान भोले शंकर, माता पार्वती, भगवान नंदी, जामवंत और सुदामा के रूप में सजे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बथनाहा थाना पुलिस, SSB के जवान तथा पूजा समिति के वोलेंटियर लगातार मुस्तैद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू कर रहे थे। वहीं जोगबनी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित यादव युवा मंडली का नेतृत्व करते दिखे। कोशी योगा क्लब के सदस्यों ने भी भीड़ नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विसर्जन जुलूस में घुड़सवार दल मुख्य आकर्षण रहा, जबकि आदिवासी नृत्य ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। भारी भीड़ के कारण बथनाहा-बीरपुर सड़क पर घंटों तक आवागमन बाधित रहा।

Related posts

भू-राजनीतिक संघर्ष के आर्थिक प्रभाव पर पीएमए का राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

अहिंसा परमो धर्मः – भगवान महावीर के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : संजय सरावगी

पटना में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, पारदर्शिता व सख्त कार्रवाई के निर्देश

error: