बिहार

मधुबनी में मजदूरों पर हमले की इमारत-ए-शरिया ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

फुलवारीशरीफ, अजित। मधुबनी जिले में बदमाशों द्वारा मुस्लिम मजदूरों पर किए गए जानलेवा हमले की इमारत-ए-शरिया ने कड़ी निंदा की है. इमारत-ए-शरिया (बिहार, ओडिशा व झारखंड) के नाज़िम मुफ्ती मोहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी आपराधिक घटनाएं समाज और कानून-व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चुनौती हैं।

नाज़िम ने कहा कि हाल के दिनों में मजदूरों को निशाना बनाकर की जा रही हिंसक घटनाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं. इससे आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम मजदूरों को विशेष कर निशाना बनाया जा रहा है.उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisements
Ad 1

इमारत-ए-शरिया ने पीड़ित मजदूर के समुचित इलाज और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है. साथ ही, आम लोगों से शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है. नाज़िम ने कहा कि समाज में नफरत और हिंसा फैलाने वाली विकृत मानसिकता के लोगों को चिन्हित कर पुलिस को सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म के मजदूरों पर हमला किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे अपराधों के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए, ताकि कानून का राज कायम रह सके।

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: