बिहार

सी एस आर के तहत एम्स पटना को आईडीबीआई ने 12 ICU बेड और 75 व्हीलचेयर किया भेंट

फुलवारीशरीफ, अजित। एम्स पटना को शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक, भुसौला दानापुर शाखा (पटना रीजन, पटना ज़ोन) की ओर से सी एस आर गतिविधियों के अंतर्गत 12 आईसीयु बेड और 75 व्हीलचेयर प्रदान किए गए।

इस अवसर पर एम्स पटना के आउटगोइंग एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. सौरभ वार्श्नेय, नव नियुक्त एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर ब्रिगेडियर (रिटा.) डॉ. राजू अग्रवाल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनूप कुमार, एनेस्थीसियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार भदानी, प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीना सिंह, डिप्टी डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) नीलोत्पल बल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

डॉ. सौरभ वार्श्नेय ने व्हीलचेयर का उद्घाटन किया, जबकि डॉ. राजू अग्रवाल ने आईसीयु बेड का रिबन काटकर उद्घाटन किया. आईडीबीआई बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक सुमन कुमार एवं उनकी टीम भी उपस्थित रही. एआईआईएमएस पटना को मिले ये आईसीयु बेड और व्हीलचेयर मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।

Related posts

गांधी सरोवर परिसर में दुकान निर्माण पर रोक की मांग, सात सदस्यीय शिष्टमंडल ने सौंपा ज्ञापन

बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

error: