बिहार

सकरैचा अंबेडकर स्मारक पर “अंबेडकर संदेश यात्रा” का भव्य समापन, अरुण मांझी के नेतृत्व में चला जन-जागरण अभियान

फुलवारीशरीफ, अजित। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित “अंबेडकर संदेश यात्रा” का समापन मंगलवार को सकरैचा स्थित अंबेडकर स्मारक स्थल पर हुआ। यह यात्रा पूर्व विधायक एवं जदयू एससी प्रकोष्ठ प्रभारी अरुण मांझी के नेतृत्व में फुलवारी विधानसभा के विभिन्न इलाकों—बेऊर मोड़, सांईचक, मखदुमपुर, हसनपुरा, नथुपुर, चिलबिल्ली, बेतौरा, खडिहा महादलित टोलों से होते हुए पुनपुन सुरक्षा बांध तक निकाली गई।

समापन सभा में बड़ी संख्या में महादलित समाज के प्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अरुण मांझी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव के अग्रदूत थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने उनके सिद्धांतों को ज़मीन पर उतारने का काम किया है। हमारा संकल्प है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”

सभा में राजेश त्यागी, राम प्रवेश राम, रुबेल रविदास, महेश पासवान, अशोक सिंह, संजय सिंह, डॉ. मनोज कुमार, अनिल कुमार, सुनित कुमार समेत कई नेताओं ने विचार रखे और सामाजिक समरसता की बात कही। कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 1

गौरतलब है कि इस यात्रा की शुरुआत 24 दिसंबर 2024 को पटना स्थित कपूरी सभागार से हुई थी, जिसे जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने रवाना किया था।

यह जन-जागरण यात्रा महादलित समुदायों के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और सामाजिक न्याय की भावना को फैलाने में सफल रही। समापन के साथ यह भी संकल्प लिया गया कि ऐसे अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेंगे।

Related posts

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

error: