बिहार

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित गोविंद हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन

पटना, अजीत। रविवार को पटना के हनुमान नगर में बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल के हाथों गोविंद अस्पताल का उद्घाटन हुआ. अस्पताल के संचालक डॉक्टर अश्विनी कुमार पंकज ने बताया कि गोविंद अस्पताल, के-147, हनुमान नगर, कंकड़बाग, पटना में (गोविंद हेल्थकेयर की एक इकाई ) का उद्घाटन में परिवहन मंत्री शीला मंडल को मुख्य अतिथि के रूप मे एवम आई जी एम एस के डायरेक्ट प्रोफेसर डॉक्टर बिंदे कुमार गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप की उपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि पटना में शुरुआत में 2 साल पहले एक छोटा सा क्लिनिक शुरू किया था . अब धीरे-धीरे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं ताकि हम अधिक सुविधाओं के साथ सबसे किफायती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हो सकें।

Advertisements
Ad 1

उद्घाटन समारोह के पश्चात दिनांक 28 अगस्त से 31 अगस्त तक सुबह 10 बजे से शाम को 8 बजे तक गोविंद अस्पताल के सौजन्य से गोविंद अस्पताल में ही निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर में बी एम डी जांच निःशुल्क होगी . हड्डी रोग, स्त्री रोग, दंत रोग के विशेषज्ञों से निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सलाह ले सकेंगे।

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

error: