पटना(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): सोशल मीडिया पर लगातार युवक और युवतियों की बाइक से खतरनाक स्टंट करने और रील बनाने की कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसपर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी इस तरह की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। ऐसी बहुत सी स्टंट की वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है जिसका कुछ पता नहीं चल पाता और जिसके बारे मे पुलिस-प्रशासन को जानकरी मिलती तो उसपर कारवाई होती हैं। ऐसे मे स्टंट बोले या फिर मौत का खेल हो, लेकिन सड़कों पर आए दिन देखने को मिल रहे है जिससे की सड़कों पर सफर करने वाले आमजन को यह हैरतअंगेज स्टंट देखकर डर लगता हैं की कब उनसे टकरा जाए और कोई बड़ी दुर्घटना का शिकार हो जाए।
बात करे बिहार की तो इनदिनों राजधानी पटना मे लहरिया कट बाइकर्स का आतंक इतना बढ़ गया हैं की आमलोग गाड़ी चलाने मे डरते है। अगर बात करे जेपी गंगा पथ की जिसे पटना के मरीन ड्राइव से सभी जानते है, यहां कई लोग घूमने-फिरने आते हैं, कोई अपनी कला का प्रदर्शनी करता तो कोई अपनी रिल्स बनाते है। इस दौरान युवक-युवतियां बाइक पर स्टंट भी करते देखे जाते है। जहां पुलिस लहरिया कट बाइकर्स को पकड़ती भी है और चालान भी काटती है। इसके बावजूद बाइकर्स को कोई डर भय नहीं है वो लगातार अपने खतरनाक स्टंट का खेल सड़कों पर दिखा रहे हैं।
इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा हैं और यह वीडियो
स्टंट करने वाली लड़की का है, जो की “हंटर क्वीन” नाम से इंस्ट्रग्राम अकाउंट पर इसे अपलोड करती है। वीडियो में देखा गया की स्टंट गर्ल बाइक पर स्टंट करती नजर आ रही है। लहरिया गर्ल हैरतअंगेज करतब करती और फर्राटा भरती दिख रही है। लड़की को ना तो अपनी जान की फिक्र है और ना ही दूसरों की जान की। वो मस्त मौला होके लड़की बाइक का हैंडल छोड़ती नजर आई। वहीं उसके और वीडियो मे वो बाइक चलाते वक्त खड़ी हो जाती है। वहीं और वीडियो मे बाइक चलाते समय हाथों मे पिस्टल भी दिख रहा है। हालांकि इसकी जानकारी अब पुलिस अधिकारी को भी हो चुकी हैं। लड़की जो बाइक चलाती दिखी है वो पटना नंबर की बाइक बतायी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच करायी जाएगी। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। लहरिया गर्ल की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। पटना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर लहरिया गर्ल की गिरफ्तारी में जुटी है।
