फुलवारीशरीफ, अजित। डॉक्टर डे के अवसर पर राजधानी पटना स्थित गोविंद हॉस्पिटल (ए यूनिट ऑफ गोविंद हेल्थकेयर), हनुमान नगर, बेली रोड, में एक विशेष निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर आगामी 1 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें महिला रोग एवं हड्डी-जोड़ से संबंधित समस्याओं की जांच अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा की जाएगी।
शिविर में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी कुमार पंकज और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्मिला प्रसाद अपनी सेवाएं देंगी. दोनों ही चिकित्सक अपने-अपने क्षेत्रों में वर्षों का अनुभव रखते हैं और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सलाह के साथ इलाज उपलब्ध कराएंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस शिविर में महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य समस्याओं जैसे गर्भाशय, माहवारी असंतुलन, संक्रमण, पीठ दर्द, कमजोरी आदि के अलावा पुरुष व महिलाओं में जोड़ों, हड्डियों और नसों से जुड़ी समस्याओं की भी जांच की जाएगी. शिविर में खून की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबिन, पाप स्मीयर टेस्ट जैसी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क दी जाएंगी. कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट पर 50 प्रतिशत की छूट और एक्स-रे मात्र 100 रुपये में किया जाएगा।
गोविंद हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी. साथ ही गंभीर मरीजों को आवश्यकतानुसार ऑपरेशन, लेप्रोस्कोपी व फिजियोथेरेपी की सलाह और सुविधा दी जाएगी।
शिविर में सीमित संख्या में मरीजों की जांच की जाएगी, इसलिए इच्छुक लाभार्थियों से पूर्व पंजीकरण कराने की अपील की गई है. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 6287092673, 0612-3169208 और 9682971246 पर संपर्क किया जा सकता है।
