बिहार

स्लम बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा का जन्मदिन मनाया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के नेतृत्व में भाजपा के संस्थापक सदस्य सह माननीय पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी का 73 वाँ जन्मदिन निशा मंदिर लोहानीपुर में स्लम बस्ती के दिव्यांग एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच केक काट कर एवं बच्चों के बीच फल एवं मिष्ठान वितरण कर मनाया गया।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ने कहा की भाजपा के संस्थापक सदस्य सह माननीय पूर्व राज्यसभा सांसद श्री आर के सिन्हा जी सदैव गरीब असहाय एवं जरूरतमंद की मदद हेतु तत्पर रहते है इसी लिए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने आज उनका जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के बीच माना कर ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की ।

Advertisements
Ad 1

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश कुमार पासवान, विकास कुमार गोल्डी, रेनू कुमारी, कोषाध्यक्ष विकाश सिंह, प्रवक्ता नीलेश दत्त तिवारी, बिपुल कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

महिलाओं और शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रखंड अधिकारियों को दिया गया सुमन कार्यक्रम का प्रशिक्षण

पिता को मालूम नहीं बेटा को क्या हो गया है? तीन बहनों का सबसे छोटा भाई था शहीद एएसआई

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार ने 2022-2024 के परिपत्रों का व्यापक संकलन जारी किया

error: