झारखण्ड

करंट लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे

धनबाद(न्यूज़ साभार): सोमवार को झरिया थाना क्षेत्र के बिहार बिल्डिंग के समीप एक ह्रदय विदारक घटना घटी । इस दौरान बिजली के 11000 वोल्ट के तार गिरने से चपेट में आकर एक ही परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह झुलस गए । घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर स्थिति में इलाज के लिए झरिया के लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया ।जहां से चिकित्सकों ने उन्हें पाटलिपुत्र जोड़ाफाटक रेफर कर दिया । वहीं उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पाटलिपुत्र से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो बीजीएच रेफर कर दिया है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायलों में 2 साल का बच्चा समेत पांच सदस्य हैं । घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

error: