बिहार

रामचरितमानस पर विवादित बयान पर शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

पटना(न्यूज क्राइम 24): बिहार के शिक्षा मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रशेखर के रामचरित मानस पर दिए विवादित बयान पर सियासी घमासान तेज हो रहा है। हर तरफ इस विवादीत बयान को लेकर लोगों मे ख़ास आक्रोश देखा जा रहा हैं।

वहीं बजरंग सेना एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी मंच की ओर से गांधी मैदान, कारगिल चौक पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से ये मांग किया हैं की अबिलम्ब शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें।

बिहार सरकार अगर जल्द से जल्द इनके खिलाफ कारवाई नहीं करती हैं तो बिहार में बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

आक्रोश मार्च में विभात सिंह जी, डॉ कुमार कार्तिकेय, अविनाश चंद्र शर्मा,अशोक सिंह, राम जी सिंह, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, गौतम विरासत, वीरू, गौरव सिंह, विशाल एवं अन्य सैकड़ो युवा शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

चंद्रशेखर ने क्या कहा था?

पटना में दीक्षांत समारोह के बाद जब चंद्रशेखर से उनके बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मनुस्मृति में समाज की 85 फीसदी आबादी वाले बड़े तबके के खिलाफ गालियां दी गईं.

रामचरितमानस के उत्तर कांड में लिखा है कि नीच जाति के लोग शिक्षा ग्रहण करने के बाद सांप की तरह जहरीले हो जाते हैं. यह नफरत को बोने वाले ग्रंथ हैं. एक युग में मनुस्मृति, दूसरे युग में रामचरितमानस, तीसरे युग में गुरु गोवलकर का बंच ऑफ थॉट, ये सभी देश को, समाज को नफरत में बांटते हैं. नफरत देश को कभी महान नहीं बनाएगी. देश को महान केवल मोहब्बत ही बनाएगी।

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: