ताजा खबरेंबिहार

Earthquake in Bihar: सुबह-सुबह डोली धरती, कांप उठा बिहार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। पटना सहित कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। ये झटके सुबह 6.38 बजे महसूस किए गए हैं।

सुबह-सुबह बिहार की धरती डोली है. भूकंप के झटके से लोग डर गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए. भूकंप के झटके के कारण घरों में पंखे झूलते हुए देखे गए. जिससे लोगों में डर समा गया है. हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisements
Ad 1

राजधानी पटना के अलावे पूर्णिया, मधुबनी, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और सिवान समेत बिहार के आधे से अधिक जिलों में भूकंप आया है. सुबह 6 बजकर 35 मिनट से लेकर 6 बजकर 37 मिनट के बीच लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं।

Related posts

गौरीचक में अवैध देसी शराब के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

एम्स पटना में “स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर इंटरैक्टिव सत्र, अनुसंधान से उपचार तक एआई की भूमिका पर चर्चा

बेऊर में लावारिस लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: