बिहार

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान लखीसराय जिले को दी 326 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

पटना, आयुष भदानी :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गुरुवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में लखीसराय जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने लखीसराय जिला के कजरा सोलर पावर प्लांट के 3डी मॉडल का अवलोकन किया। साथ ही कजरा सोलर पावर प्लांट के कंट्रोल रूम का भ्रमण किया। इस दौरान पावर जेनरेशन हाईब्रिड एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी ली। ज्ञातव्य है कि कजरा (लखीसराय) में प्रथम चरण के तहत 185 मेगावाट सौर ऊर्जा सह 282 मेगावाट आवर बैट्री ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना का कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि द्वितीय चरण के तहत 116 मेगावाट सौर ऊर्जा सह 241 मेगावाट आवर बैट्री ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने इसकी कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी ली और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कजरा सोलर पावर प्लांट बहुत अच्छा बना है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काफी कार्य किए जा रहे हैं।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कजरा सोलर पावर प्लांट परिसर से ही रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर लखीसराय जिले के लिए 118 करोड़ रुपये की लागत से 117 योजनाओं का उद्घाटन एवं 208 करोड़ रुपये की लागत से 144 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कजरा सोलर पावर प्लांट परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के विकासात्मक योजनाओं का स्टॉल निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के उत्पादों एवं कार्यों को देखा और उसकी सराहना की। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए।

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री ने 4,840 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 123 करोड़ 80 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग और उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण

किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभुक छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी सराहना की। वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग अच्छे से पढ़िए, आगे बढ़िए। बिहार को मिल-जुलकर आगे बढ़ाइए ।

निरीक्षण के दौरान केंद्री केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ श्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री महेंद्र कुमार, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार, लखीसराय के जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्रा, लखीसराय की पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री जीतन राम माँझी और मंत्री संतोष सुमन की इफ्तार पार्टी में शिरकत की

गैस सिलेंडर वितरण की स्थिति पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, सीमावर्ती जिलों में सघन छापेमारी के निर्देश

error: