फुलवारीशरीफ(अजित यादव): रविवार को फुलवारीशरीफ के नया टोला में आलिम युथ बिंग द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य था नशा जैस जहर से लोगों को कैसे बचाये। फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी रफिकुर्रहमान के समक्ष एक बैठक रखी गयी जिसमें थाना प्रभारी ने कहा कि नशा को जड़ से खत्म करने के लिए सर्वप्रथम हर किसी को एकजुट होना जरूरी है । हर तरह का नशा स्वास्थ्य के लिए घातक होता है । उनहोनें युवाओ से आहवान किया के वह नशा जैसी जहर से दुर रहे और दुसरों को भी जागरूक करें और साथ ही साथ अभिभावकों को सर्तक रहने कि जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ समाज के हर तबके के लोगों को जागरूक होना चाहिये और खासतौर से अपने बच्चों पर नजर रखें। इस मौके पर आलिम युथ बिंग अध्यक्ष मो. नौशाद आलम, उपाध्यक्ष अधिवक्ता मो सादिक, मो. गुड्डू, मो. कमाल.एम अख्तर, मो सुग्गन, मो गुफरान, मो. आजाद, मो. इम्तेयाज़, मो.विक्की, मो. अली, ,मो. शमीम, मो. मास्टर, समेत एक सौ लोगों ने शपथ लिया लिया है कि वे लोग नशा के खिलाफ अभियान को लगता जारी रखेंगे ।
